नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ईमेल हैक कर बैंक खाते का विवरण बदलने और आठ लाख रुपये की रकम दूसरे खाते में भेजने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाने में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में क्रिएटिव क्लोथेक्स कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूस्वामी चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी कंपनी का एनवी इंटरनेशनल के साथ कारोबार है। वर्ष 2016 में कंपनी ने एनवी इंटरनेशनल के नाम पर आठ लाख रुपये का आरटीजीएस किया था। इसके लिए बैंक खाते का विवरण ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ था। 19 अक्तूबर को आठ लाख रुपये की रकम बताए गए बैंक खाते में भेजी गई थी। बाद में एनवी इंटरनेशनल की ओर से जानकारी दी गई कि जिस खाते में रकम भेजी गई, वह उनका नहीं है। इसके बाद कंपनी को आशंका हुई कि किसी साइबर अपराधी ने...