नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव स्थित जिस पीजी में बुधवार सुबह आग लगी, उस इमारत को 16 वर्ष पहले नियमों को ताक पर रखकर खड़ा किया गया था। लोगों का आरोप है कि इमारत में आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे। चौड़ा गांव में रहने वाले धर्मवीर ने पहले फ्लैट को बेचने के मकसद से पांच मंजिला इमारत बनवाई थी। फ्लैट नहीं बिकने पर काफी समय तक इमारत खाली पड़ी रही। बाद में इसे पीजी के रूप में लीज पर दे दिया गया। वर्तमान में कृष्ण कुमार लीज पर लेकर पीजी का संचालन कर रहा था। इमारत में आग लगने से चतुर्थ तल पर बने एक कमरे में रहने वाली स्नेहा श्रीवास्तव और एक अन्य कमरे में रहने वाले ऋषभ कुमार की मौत हो गई थी। गुरुवार को अपना-अपना सामान ले जाने पहुंचे पीजी में रहने वाले लोगों ने बताया कि भवन स्वामी ने छोटे-छोटे 66 कम...