नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में युवक इमरान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने हमलावरों की मदद की थी। इस हत्याकांड में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जहांगीरपुर के व्यापारिया मोहल्ले में आठ अक्तूबर की रात बाइक सवार हमलावरों ने इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जेवर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर हमलावरों की मदद करने का आरोप है। आरोपियों की पहचान इब्राहिम, रिजवान, समरीन और मुस्कान के रूप में हुई। प...