नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर सरकारी दस्तावेज बनवाने का दावा कर लोगों से रुपये ऐंठने वाले युवक को गिरफ्तार किया। वह कम समय में काम कराने का भरोसा देकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेता। रुपये मिलने के बाद मोबाइल नंबर ब्लॉक कर संपर्क खत्म कर देता था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान हर्षित वर्मा के रूप में हुई। वह मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित डिफेंस एम्पायर सोसाइटी में किराये पर रह रहा था। पुलिस टीम ने उसे तिलपता में डेंसो कंपनी के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मोबाइल फोन बरामद हुआ। फतेहपुर निवासी अंकुश कुमार की शिकायत पर मामले में कार्रवाई हुई। उन्होंने पुलिस को बताया था कि लेबर कार्ड बनवाने ...