नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-134 निवासी व्यक्ति ने एक्सप्रेसवे थाने में एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी के संचालक और उसकी सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपियों ने अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद काम अधूरा छोड़ दिया। सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी संजीव वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में अपने फ्लैट का इंटीरियर कार्य वीटू होम डिकॉर्स को सौंपा था। इस काम के लिए उन्होंने यूपीआई के माध्यम से कुल 3.96 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि कंपनी संचालक प्रदीप चौहान उर्फ विक्की चौहान और उनकी सहयोगी विशाखा ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया। जो कार्य किया, वह भी घटिया गुणवत्ता का था। इसके बाद आरोपी काम अधूरा छोड़कर चले गए।पीड़ित का आरोप है कि कई...