Noida News: इंजीनियर समेत पांच लोगों से 35 लाख की साइबर ठगी
नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश, मोबाइल में फाइल डाउनलोड कराने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले भरोसा जीता और फिर बहानों से रकम जमा कराई। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं। सेक्टर-20 निवासी इंजीनियर प्रवेश को 20 मार्च 2025 को एक व्यक्ति ने शेयर बाजार का जानकार बनकर संपर्क किया। आरोपी ने शुरुआत में कुछ काम कराए और बदले में प्रवेश के खाते में रुपये भेजे। इससे उन्हें भरोसा हो गया। बाद में आरोपी ने निवेश पर दोगुना मुनाफा मिलने का दावा किया और एक मोबाइल अनुप्रयोग पर पंजीकरण कराकर रकम जमा करानी शुरू कर दी। छह अप्रैल तक प्रवेश से 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। प्रवेश ने रकम निकालनी चाही तो आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.