नोएडा, अक्टूबर 4 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। स्पोर्ट्स सिटी के अलग-अलग भूखंड के लिए बिल्डरों की ओर से जमा कराए गए ले आउट प्लान पर लोगों की आपत्तियां आनी जारी हैं। एक बार फिर लोगों ने व्यावसायिक संपत्ति का हिस्सा खत्म कर आवासीय क्षेत्र बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। एडवोकेट अभयकांत कौशिक ने बताया कि सेक्टर-78-79 भूखंड का ले आउट प्लान जो अब बिल्डर की तरफ से प्राधिकरण में जमा किया गया है, उसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। यह गलत हैं। इस भूखंड पर पहले एक जगह दुकानों के लिए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित था। अब इसे हटाकर ग्रुप हाउसिंग के भूखंड के रूप में दिखाया गया है। जब सोसाइटी में दुकानें ही नहीं होंगी तो फ्लैट लेकर लोग क्या करेंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा दी गई है। खास बात यह है कि इसी भूखंड पर ग्रीन बेल्...