नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण ने शनिवार को सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान 24 से ज्यादा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजा गया। बिलासपुर कस्बे के समीप बुधवार की रात आवारा सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई थी। जिला अधिकारी के निर्देश पर शनिवार की दोपहर प्राधिकरण की टीम दनकौर क्षेत्र में पहुंची। प्राधिकरण की टीम ने सिकंदराबाद-दनकौर-रबूपुरा सड़क मार्ग पर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को वाहनों में भरकर गोशाला पहुंचाया। दनकौर क्षेत्र में काफी दिन से वाहन चालक और लोग आवारा पशुओं से परेशान थे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: गोवंश पर जंगली कुत्तों ने किया हमला कस्बे और आसपास की सड़कों पर काफी दिन से आवारा पशुओं के कारण कई सड़क दुर्घटना हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग...