नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण से आवंटित भूखंडों पर निर्माण का एक निश्चित समय होता है। अब तक यह जांच प्राधिकरण का नियोजन विभाग करता था। अब प्राधिकरण ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यह जांच वर्क सर्किल के अधिकारी करेंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब प्राधिकरण के विभिन्न सर्किल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आवंटित भूखंडों की नियमित निगरानी करेंगे। वह यह जांचेंगे कि आवंटी ने भूखंड पर निर्माण शुरू किया है या नहीं, भवन का नक्शा स्वीकृत कराया गया है या नहीं व लीज डीड की शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, किसी भी आवंटित भूखंड पर लीज डीड के तहत तीन से पांच साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवंटी निर्धारित अवधि में निर्माण ...