नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-116 में प्रस्तावित आर्यमंडल पार्क परियोजना आगे नहीं बढ़ाने की चर्चा से आसपास के लोग मायूस हैं। क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण से बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए पार्क के निर्माण को प्राथमिकता देने और जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। सेक्टर-116, 117, 75, सोरखा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में परिवार बसे हैं। लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद यहां बड़े सार्वजनिक पार्क और हरित क्षेत्र की पर्याप्त सुविधा नहीं है। श्री कृष्णा अपार्टमेंट सेक्टर-117 निवासी संजीव कुमार पाल और कौशिंदर यादव ने प्राधिकरण से पार्क परियोजना को निरस्त नहीं करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आर्यमंडल पार्क केवल हरित क्षेत्र नहीं, ब...