Noida News: आकाशीय बिजली गिरने से उपकरण जले
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में बुधवार देर शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। एक घर में इन्वर्टर में धमाका हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आकाशीय बिजली कड़की और तेज धमाका हुआ। इसके बाद कुणाल शर्मा के घर में रखा इन्वर्टर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास के लोग सहम गए। केशर नागर के घर में लगा एसी भी जलकर खराब हो गया। कई घरों के उपकरणों में धुआं निकलने लगा। छह से अधिक घरों में पंखे, ट्यूबलाइट, बल्ब, टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.