नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफयू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की बोली बुधवार से शुरू होगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों की बोली लगा सकेंगे। नंबरों की बोली में वही वाहन मालिक शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण कराया है। तीन दिन बोली के बाद तीसरे दिन शाम छह बजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद बचे नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें जो व्यक्ति पहले नंबर बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे आवंटित कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...