नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफजेड की पहली बार की बोली के बाद बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। नंबरों की बोली के नतीजे परिवहन विभाग की वेबसाइट पर 21 अक्तूबर को जारी हुए थे। इसमें एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, नौ, 11, 27, 36, 45, 0100, 0101, 0303, 0777, 1000, 1001, 1010 आदि नंबरों की बोली गई थी। अब बचे नंबरों की बोली के लिए फिर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी। 26 अक्तूबर से नंबरों की ऑनलाइन बोली लगेगी। तीन दिन बोली के बाद तीसरे दिन शाम छह बजे नीलामी के नतीजे जारी हो जाएंगे। इसके बाद बचे नंबर पहले आ...