Noida News: आईजीएल कर्मचारी बताकर बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से पांच लाख निकाले
नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने आईजीएल कर्मचारी बनकर गैस बिल बकाया होने का झांसा देते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति के मोबाइल में सेंध लगा दी। ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए एक एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलते ही मोबाइल पर उनका नियंत्रण हो गया और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल कर करीब 5.15 लाख रुपये की रकम क्रेडिट कार्ड से निकाल ली गई। मामले में सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच आईटी सेल नोएडा को सौंपी है। शिकायतकर्ता वरुण वशिष्ठ सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी निवासी हैं। उनके ससुर के मोबाइल पर 31 अक्टूबर 2025 को एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कर्मचारी बताते हुए कहा कि गैस का बिल जमा नहीं हुआ है। उसने तत्काल भुगतान नहीं करने पर गैस कनेक्शन काटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.