नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-27 के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। उसके पास से 35 पौवे शराब और एक चाकू बरामद किया गया है। शनिवार को पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि सेक्टर-27 के शौचालय के पीछे एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर के पीछे से एक अवैध चाकू भी मिला। पुलिस राहुल का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार वर्तमान में वह सेक्टर 27 में रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...