नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर खादर में यमुना नदी से अवैध रूप से खनन को लेकर मकनपुर बांगर एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीसीपी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, रामपुर खादर में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर कथित अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस कार्य में कई जेसीबी मशीनों और दर्जनों डंपरों का इस्तेमाल होने से गांव के रास्ते क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के दौरान एक विद्युत खंभा भी टूट गया था, जिसके कारण ग्रामीणों को लगभग दो दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने यह भी ...