Noida News: अवैध प्रसव केंद्रों के खिलाफ अभियान चलेगा
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: नोएडा। जिले में चलने वाले अवैध प्रसव केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जल्द ही निरीक्षण शुरू करेगा। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में चलने वाले प्रसव केंद्रों की जानकारी जुटाएगा। शासन की ओर से बिना पंजीकरण चलने वाले जच्चा-बच्चा क्लीनिक, अस्पताल आदि के निरीक्षण और अवैध केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ताकि संस्थागत प्रसव सही केंद्रों में हो सके। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी इलाकों में बिना पंजीकरण चलने वाले प्रसव केंद्रों की जानकारी स्थानीय लोगों से जुटाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति को अवैध प्रसव केंद्रों की जानकारी है तो वह भी स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में बता सकता है। ताकि निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.