नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण ने शनिवार को पुराने हैबतुपर के डूब क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर यहां अवैध कॉलोनी बसाने की फिराक में थे। यह कार्रवाई एनजीटी के आदेश पर की गई। परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि पुराना हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र की लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी बसाने के फिराक में थे। वे चारदीवारी बनाकर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में प्रबंधक प्रशांत समाधिया व अन्य की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखने के...