नोएडा, जुलाई 23 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मैनपुरी के सोतियाना निवासी आशुतोष दुबे ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-68 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में रहते हैं। 19 जुलाई की रात पिता राम प्रकाश दुबे और भाई आशीष कुमार दुबे बाइक पर सेक्टर-12/22 से गढ़ी चौखंडी जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे वह सेक्टर-57 कट के पास एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां...