नोएडा, सितम्बर 19 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-तीन थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से दो लोगों से मोबाइल फोन छीन लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। सेक्टर-71 निवासी यश प्रधान ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह सेक्टर-71 की सर्विस रोड पर टहल रहे थे। तभी पीछे से दो व्यक्ति आए और उनका मोबाइल फोन छीन ले गए। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी निवासी पार्थ परवाल ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे वह सिटी सेंटर की ओर से घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी को पार करने लगे तो चार-पांच लोग उनकी कार के चारों ओर आ गए। वह जोर-जोर से आवाज देकर दरवाजा खटखटाने लगे। उ...