नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: फेज-दो थाना क्षेत्र में बीते दिनों अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतकों के परिजन ने वाहनों ट्रक और ट्रैक्टर चलाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जिला अलीगढ़ के विसारा गांव निवासी समसाद अली ने पुलिस को बताया कि बड़ा भाई समसुद्दीन वर्तमान में गेझा गांव की गली नंबर-तीन में रहता था। आठ नवंबर की दोपहर करीब दो बजे वह सेक्टर-92 की रेड लाइट पर गेझा की ओर से जा रहा था। तभी एक ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी हादसे में समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बिहार के जिला मधुबनी के बरातपुर गांव निवासी शिव ...