Noida News: अभियान चलाकर तीन दिन में 47 अवैध बसें सीज
नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा अवैध और नियम-विरुद्ध संचालित होने वाली बसों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान 'ऑपरेशन कवच ' चलाया जा रहा है। बीते तीन दिनों में अब तक 47 अवैध बसों को सीज किया जा चुका है। इस अभियान के लिए जिले में प्रवर्तन दलों को मैदान में उतारा गया है। अब तक कुल 47 बसें सीज की जा चुकी हैं तथा 76 बसों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीज की गई इन सभी बसों को केवल चालान या जुर्माना भरने मात्र से नहीं छोड़ा जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न करते हुए, इन सभी बसों का गहन तकनीकी निरीक्षण कराया जा रहा है। यदि कोई भी बस मानकों पर खरी नहीं उतरती है, तो उसका पंजीकरण और फिटनेस प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया जाएगा। विभाग ने सख्त चेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.