नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा के दौरान महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट के आरोपी दुर्गेश सिंह उर्फ रुद्र प्रताप सिंह की अग्रिम जमानत अदालत ने खारिज कर दी। मामला थाना बिसरख में दर्ज है।

गरबा कार्यक्रम में विवाद और मारपीट का आरोप वादी विश्वास कुमार सिंह के अनुसार सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम परिवार के साथ शामिल हुए थे। तभी बाहर से चार गाड़ियों में करीब 10 लोग आए। उन्होंने तीन गाड़ियां जबरन अंदर लाकर नो-पार्किंग एरिया में खड़ी कर दी। इसके बाद वह कार्यक्रम में घुस गए और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। मना करने पर धमकी देने लगे। इनमे से अधिकांश लोग नशे में थे और गाड़ी हटाने को कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। सोसाइटी से बाहर निकलने को कहा गया तो वह गाली देते हुए...