Noida News: अफसरों ने बिना जांच मूल मुआवजे के साथ 64.7% भुगतान किया
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मुआवजा वितरण गड़बड़ी मामले में एक के बाद एक नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच में पता चला है कि जमीन बिकने के बावजूद पूर्व भूमि मालिक ने पुरानी खतौनी के आधार पर 20.64 लाख रुपये का मूल मुआवजा तो हासिल कर ही लिया। साथ ही 64.7 प्रतिशत का 13 लाख मुआवजा ले लिए। इस तरह किसान को करीब 34 लाख रुपये का भुगतान हो गया, जबकि भूमि के वास्तविक मालिक के मुआवजे की देयता अब भी सरकारी रिकॉर्ड में है। जिला प्रशासन के सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, गुनपुरा गांव निवासी ईशर सिंह ने वर्ष 2008 में अपनी 0.2580 हेक्टेयर जमीन मायचा गांव निवासी करन सिंह को बेच दी। जमीन का बैनामा होने के बावजूद वर्ष 2009 में ईशर सिंह के परिवार ने पुरानी खतौनी के आधार पर 20.64 लाख रुपये का मुआवजा हासिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.