Noida News: अफवाहों को रोकने में यूट्यूबर्स मदद करेंगे
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कावड़ यात्रा को सफल बनाने, सोशल मीडिया पर अफवाह पर अंकुश लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स की मदद लेगी। इस संबंध में पुलिस ने जिले में रहने वाले इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ बैठक की है। इस बैठक में आईपीएस राहुल श्रीवास्तव, डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल, एडीसीपी मुख्यालय सुधीर कुमार और यूट्यूबर मृदुल तिवारी, नितिन और पवन यादव सहित कई इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया।
सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई बार सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रामक या पुरानी घटनाओं को नया बताकर वायरल कर दिया जाता है, जिससे अफवाह फैलती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे मामलों पर कार्रवाई के साथ-साथ अब प्रमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.