नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-11 में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की मौत मामले में सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस मृतक के भाई की ओर से दर्ज कराया गया है। थाने में दी शिकायत में झुंडपुरा निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 48 वर्षीय भाई सोमपाल उनके साथ रहता था। वह सात सितंबर को काम करके लौट रहा था, तभी सेक्टर-11 में अज्ञात पिकअप ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। उपचार के दौरान घायल सोमपाल की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से पल्सर सवार अधेड़ की मौत मृतक का अंतिम संस्कार करने के बाद भाई राजेंद्र ने अब केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।...