नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के एलजी और शारदा गोलचक्कर के बीच लगभग एक किलोमीटर में अधूरी पड़ी एक तरफ की सड़क की बाधा दूर नहीं हो पा रही है। परियोजना के लिए जमीन का अनिवार्य अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई,लेकिन इसमें तेजी नहीं आ रही है। फाइल अटकी पड़ी है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के बीच नया संपर्क मार्ग अगले कुछ महीने में चालू हो जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर वाहन चालकों को भारी परेशानी होगी। दरअसल अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 19.8 हेक्टेयर जमीन का अनिवार्य अधिग्रहण किया जाना है। प्राधिकरण की तरफ से इससे संबंधित प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है। बता दें कि टी-सीरीज कंपनी और प्राधिकरण के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद...