नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम सोसाइटी में लिफ्टों के रखरखाव को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि लिफ्टों का नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण आए दिन तकनीकी खराबी सामने आ रही है। सोमवार शाम एक लिफ्ट में करीब 14 लोग फंस गए थे। सोसाइटी में रहने वाले सुल्तान का कहना है कि यह समस्या केवल एक लिफ्ट तक सीमित नहीं है। सोसाइटी के अलग-अलग टावरों में लिफ्ट बार-बार खराब हो रही हैं। कई बार लिफ्ट अचानक बीच में रुक जाती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। दिनकर पांडे ने बताया कि एल टावर में एक लिफ्ट पिछले करीब तीन महीने से बंद पड़ी है। लंबे समय से लिफ्ट बंद होने के कारण टावर के लोगों को दूसरी लिफ...