Noida News: अगले वर्ष होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। शासन की ओर से केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस साल यूपी बोर्ड मुख्यालय से ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों को जिलेस्तर पर मनमाने तरीके से नहीं काटा जा सकेगा। इस बार बोर्ड ने अहम बदलाव किया है। अब जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति यदि सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तावित किसी परीक्षा केंद्र को हटाती है तो परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य या प्रबंधतंत्र को नोटिस जारी कर हटाने के कारण बताते हुए उनसे उत्तर मांगा जाएगा। उसके बाद प्राप्त उत्तर के तथ्यों की जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के स्तर से जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र सूची से अलग किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.