नोएडा, नवम्बर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यूपी रेरा की आरसी का 77.66 करोड़ बकाया न चुकाने पर अंसल हाईटेक टाउनशिप के तीन और निदेशकों को गिरफ्तार किया गया। बिल्डर बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया नहीं चुका रहा। दादरी उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर जिले की 1660 एकड़ जमीन पर सुशांत मेगापोलिस ग्रीन हाईटेक सिटी परियोजना निर्माणाधीन है। परियोजना उत्तम स्टील एंड एसोसिएट्स कंपनी के नाम है, जबकि अंसल हाईटेक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड इसको बना रहा है। दोनों कंपनी अंसल ग्रुप की हैं। परियोजना पूरी न होने के कारण खरीदार ने यूपी रेरा में शिकायत दर्ज की थी। दादरी तहसील के पास दो कंपनी के नाम से 370 आरसी लंबित हैं, जो करीब 77,66,80,434 रुपये की हैं। 20 करोड़ से अधिक ब्याज की धनराशि अलग से है। बार-बार नोटि...