फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- एनसीआर में रहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर परियोजना पर अगले सप्ताह अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। इसे लेकर दिल्ली और गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने शनिवार को फरीदाबाद में प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। टीम ने बिजली की हाईटेंशन लाइन, टावर, सब स्टेशन और पेयजल पाइपलाइन समेत अन्य तकनीकी बाधाओं का जायजा लिया। इन्हें शिफ्ट करने पर सहमति बनी है। इस काम पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हरियाणा और केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना की तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच सदस्यीय टीम ने गुरुग्राम मोड़ से सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और ग्रेटर फरीदाबाद तक प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। टीम में आरआरटीएस के डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप यादव, कंसल्टेंट, एचएसवीपी क...