नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के लिए गुरुवार का दिन दो बड़ी खबरें लेकर आया। एक तरफ कंपनी ने सितंबर तिमाही में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, तो दूसरी तरफ लंबे समय तक कंपनी की कमान संभालने वाले नोएल टाटा (Noel N. Tata) के चेयरमैन पद से हटने का ऐलान हुआ। उनकी जगह बहराम वकील (Bahram Vakil) 12 नवंबर से ट्रेंट (Trent) के नए चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने नोएल टाटा (Noel Tata) को उनके योगदान के सम्मान में चेयरमैन एमेरिटस (Chairman Emeritus) नियुक्त करने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में लौटी रौनक: सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23 हजार अंक के करीब ट्रेंट (Trent) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में Rs.46...