नई दिल्ली, जुलाई 2 -- फिट रहने के लिए सिर्फ कम खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही चीजें खाना भी उतना ही जरूरी है। यही वजह है कि आजकल कई लोग अपनी डाइट में ऐसी ड्रिंक्स शामिल कर रहे हैं, जो स्वाद के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी दें। सारा तेंदुलकर भी अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनकी बिना चीनी वाली प्रोटीन मैंगो स्मूदी ऐसी ही एक आसान रेसिपी है, जो आम की नेचुरल मिठास, प्रोटीन और पोषक तत्वों का अच्छा मेल है। यह स्मूदी ना सिर्फ गर्मियों में ताजगी देती है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है। अगर आप स्वाद और सेहत के बीच सही संतुलन चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपकी डाइट का हिस्सा जरूर बन सकती है।स्मूदी बनाने के लिए सामग्री एक कप जमे हुए आम के टुकड़े (Frozen Mango) एक कप बिना चीनी वाला बादाम का दूध एक चम्मच प्रो...