NIT से ड्रॉपआउट, 3000 से 58 लाख रुपये तक पहुंचाई सैलरी; अब तलाश रहे नौकरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- आज के समय में अच्छी नौकरी पाने के लिए डिग्री को जरूरी माना जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी किए बिना अपनी स्किल्स के दम पर करियर बनाया। पवन चिंदुकुरी की कहानी भी ऐसी ही है। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और यूट्यूब से नई स्किल्स सीखना शुरू किया। जब उनकी पहली नौकरी लगी, तो उन्हें सिर्फ 3000 रुपये महीने मिलते थे। धीरे-धीरे उनकी कमाई बढ़ती गई और एक समय ऐसा आया कि उनकी सालाना कमाई करीब 58 लाख रुपये तक पहुंच गई। हालांकि, हाल ही में छंटनी के कारण उनकी यह नौकरी चली गई और अब वह नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं।कौन हैं पवन चिंदुकुरी पवन एक बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता ऑटो चलाकर परिवार का खर्च और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे। उनकी मां ने भी उनकी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.