नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- हाल ही में यूपी पुलिस महकमे में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस लिस्ट में 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी चिराग जैन का नाम भी शामिल है। उन्हें बरेली नगर का नया पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। इनकी गिनती तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती है। ये वही आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रयागराज में एक किडनैपर को पकड़ने के लिए हनी ट्रैप का जाल बिछाया था। यह कहानी जानने से पहले हम आपको इनकी जर्नी के बारे में बताते हैं, जो काफी प्रेरणादायी है।कौन हैं चिराग जैन आईपीएस अधिकारी चिराग राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम धर्मेंद्र कुमार जैन है, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे, वहीं मां गृहिणी हैं। इनका जन्म 23 नवंबर 1994 को हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे।...