पटना, मार्च 8 -- Nishant Joins JDU LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) ज्वाइन कर लेंगे। पटना के जदयू कार्यालय में निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। निशांत कुमार के सदस्यता ग्रहण करने को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में जदयू के सांगठनिक मोर्चे पर निशांत की बड़ी भूमिका होगी। सरकार में वे उपमुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वर्तमान में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में प्रवेश के लिए हरी झंडी मिलने के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता बढ़ गयी है और शनिवार को वह पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास...