नई दिल्ली, जून 25 -- Nirjala Ekadashi Vrat Paran Muhurat 2026: हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। साल की 24 एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। इस व्रत को बिना अन्न और जल ग्रहण किए रखा जाता है। इसलिए यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस बार निर्जला एकादशी व्रत 25 जून, गुरुवार को है। इस व्रत में भगवान विष्णु की उपासना की जाती है और अगले दिन भी विधि-विधान से पूजन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि और शुभ मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। जानें निर्जला एकादशी व्रत का पारण किस समय किया जाएगा।26 जून को निर्जला एकादशी व्रत पारण का शुभ समय क्या है: पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 26 जून 2026,...