नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्तान (NIOS) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा के छह महीने के सर्टिफिकेट ब्रिज कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। सरकारी शिक्षकों समेत कई लोगों की मांग के बाद रजिस्ट्रेशन का मौका फिर से दिया जा रहा है। बता दें कि यह कोर्स उन पात्र प्राथमिक शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्ति बीएड (BEd) की योग्यता के आधार पर हुई थी।किन शिक्षकों के लिए जरूरी है ब्रिज कोर्स? जानकारी के मुताबिक, 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड की योग्यता के आधार पर नियुक्त किए गए पात्र प्राथमिक शिक्षकों को यह छह महीने का ब्रिज कोर्स पूरा करना होगा। इसका उ...