NIA के डिप्टी एसपी की सड़क हादसे में मौत, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कंटेनर में घुसी थी तेज रफ्तार बाइक
मुरादाबाद, मई 31 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एनआईए के डिप्टी एसपी की मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद महिला घायल हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार पंजाब के मोहाली के रहने वाले NIA के डिप्टी एसपी 32 साल के ईशान मेहरा अपनी महिला मित्र पूनम के साथ बाइक से दिल्ली से बाजपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी बाइक कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के सामने हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर में बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.