रांची, मई 15 -- मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर जानलेवा हमला, उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या और हथियार लूटने की घटना को छत्तीसगढ़ के माओवादियों के दस्ते ने अंजाम दिया था। इस दस्ते का नेतृत्व तब के प्लाटून कमांडर अश्विन ने किया था। वहीं, गुरुशरण नायक पर हमले में बीजापुर का माओवादी संदीप उर्फ हिड़मा पोडियम भी शामिल था। पूरी वारदात को माओवादियों के स्पेशल एक्शन टीम ने अंजाम दिया था। चाईबासा जेल में बंद संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर रांची लाया गया था। एनआईए ने इस केस में संदीप को सात से 14 अप्रैल तक रिमांड पर लिया था। इस दौरान केस में कई नए तथ्य उभर कर सामने आए हैं। घटना को अंजाम देने वाले प्लाटून कमांडर अश्विन भी अब पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा भर बाकी है। यह भी पढ़ें- पोर्टल पर आवेदन दें और मकान कराएं नियमित, झार...