नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Ashoka Buildcon Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से Rs.865.90 करोड़ का नया ऑर्डर मिलने के बाद शेयर एक समय करीब 14% तक चढ़ गया। हालांकि, नए बड़े ऑर्डर से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है, लेकिन कंपनी की हालिया तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी की आय घटी और उसे मुनाफे के बजाय नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा, बुधवार की तेज रैली के बाद भी शेयर अपने एक साल के उच्च स्तर से काफी नीचे है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 772 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी भी बमबमशेयर में 14% की जोरदार तेजी बुधवार के कारोबार में Ashoka Buildcon का शेयर करीब 14% चढ़कर Rs.117.36 के इंट्रा-...