नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नए साल की शुरुआत हंसी-खुशी और अच्छे मन से हो, तो हर रिश्ता बढ़िया और परफेक्ट बना रहेगा। साल 2025 आपका कैसा भी बीत गया हो लेकिन कोशिश करें कि साल 2026 अच्छे तरीके से जिएं। समय का कोई भरोसा नहीं है और जिंदगी काफी छोटी है, ऐसे में लाइफ को लड़-झगड़कर बिताने के बजाय खुशी से जिएं। अगर आप पार्टनर संग बीते साल लड़ते-झगड़ते रहे हैं, तो 2026 की शुरुआत में ही कुछ रेजोल्यूशन लें। इन वादों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। ज्यादातर लोग फिटनेस, डेली लाइफ रूटीन, करियर को लेकर रेजोल्यूशन तय करते हैं लेकिन आप अपने रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कुछ संकल्प लें।1- कम्यूनिकेशन है जरूरी अगर आप दोनों के बीच कोई भी मनमुटाव, लड़ाई या फिर अन्य चीजें हुई हैं, तो बात जरूर करें। ज्यादातर कपल लड़ाई के बाद मुंह फुलाकर बैठ जाते हैं, ऐसे...