नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- मूवी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अक्टूबर का पहला हफ्ता बेहद खास रहा। पहले हफ्ते, 'पूजा मेरी जान', 'प्रेम कीतनु' और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। ऐसे में अब फैंस को दूसरे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर, 2026 के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।उड़ता तीररिलीज: 9 अक्टूबर, 2026 आयुष्मान खुराना एक बार फिर एक अलग किरदार और फिल्म लेकर आए हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर लेकिन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार पाकिस्तानी एजेंट होता है जो भारत में एक मिशन पर आता है। लेकिन इस दौरान वो अपनी याददाश्त भूल जाता है। कहानी मजेदार है। 9 अक्टूबर को धमाका होने वाला ...