नई दिल्ली, जुलाई 23 -- क्या आप वीकेंड पर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस शुक्रवार आपका एंटरटेनमेंट का कोटा पूरी तरह से फुल होने वाला है! 24 जुलाई 2026 को ओटीटी पर एक्शन, सस्पेंस, हॉरर-कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। 1. पल्लीचट्टंबी (Pallichattambi) कहां देखें: सोनी लिव जॉनर: पीरियड एक्शन ड्रामा लीड एक्टर्स: टोविनो थॉमस, कायाडू लोहार, सिद्दीकी, विजयराघवन, पृथ्वीराज सुकुमारन कहानी: ये कहानी 1950 के दशक के केरल की है। पोथन क्रिस्टोफर, जिसका बचपन में नाम कृष्णा पिल्लई था, का पालन-पोषण हिंदू और ईसाई, दोनों परिवारों ने मिलकर किया है। आगे चलकर वह चर्च का रक्षक बनता है। लेकिन जब वह गाँव के सीधे-साधे लोगों पर अत्याचार होते देखता है, तो उनका साथ देने का फैसला करता है और एक क्रूर जमींदार के खिलाफ जंग छेड़ देत...