नई दिल्ली, जून 18 -- 19 जून के दिन ओटीटी और थिएटर्स में कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ मजेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी पॉपकॉर्न की बाल्टी तैयार रखिए। एक तरफ जहां बड़ी बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बंद कमरों के रहस्य और पुराने रिश्तों के बदले की कहानियां आपका वीकेंड रोमांचक बनाने के लिए तैयार हैं। ओटीटी रिलीजठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 ओटीटी: जियो हॉटस्टार जॉनर: रोमांस, रिवेंज थ्रिलर लीड एक्टर्स: संचिता बसु और धवल ठाकुर क्या देखने मिलेगा?: पहले सीजन में शानविका और कुलदीप अलग हो गए थे। कुलदीप को लगा कि शानविका ने उसे धोखा दिया। ऐसे में कुलदीप ने सिर्फ शानविका से ही नहीं, बल्कि उसके पति और उसके परिवार से भी बदला लिया। अब दूसरे सीजन में शानविका, कु...