नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- मूवी लवर्स को हमेशा ही हर हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आने वाला वीकेंड बेहद खास होने वाला है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ 2 अक्टूबर का वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा धमाका होने वाला है। अगर हां, तो हम आपको बताते हैं कि 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी।येझु मलाई (तमिल)रिलीज: 1 अक्टूबर 2026 येझु मलाई एक तमिल मूवी है। ये फिल्म 1 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में निविन पॉली और सोरी नजर आएंगे।दृश्यम: द कन्क्लूजनरिलीज: 2 अक्टूबर, 2026 अजय देवगन की दृश्यम सीरीज की अगली कड़ी यानी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में सलगांवकर परिवार अगले महीने सिनेमाघरों मे...