नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Anupamaa New Promo: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे रुपाली गांगुली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोर्टल पर अपलोड किया है। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा अर्जुन और टीना को घसीटते हुए घर से बाहर लाती है और पब्लिक के सामने उन्हें खूब जलील करती है। वह दुनिया को बताएगी कि यह ऐसी औलाद है जिसने अपने उन मां-बाप को बुढ़ापे में दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया और उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया। अनुपमा के गुस्से का ज्वालामुखी जब फूटेगा तो बात बस यहीं तक सीमित नहीं रहेगी।अर्जुन-टीना पर होगी थप्पड़ों की बारिश अनुपमा को प्रोमो वीडियो में अर्जुन और टीना पर थप्पड़ों की बौछार करते दिखाया गया है। अनुपमा को इतना गुस्सा आ रहा होगा कि उसे अर्जुन-टीना को दी सकने वाली हर सजा कम लगे...