नोएडा, अक्टूबर 16 -- नोएडा शहर की तरह ही न्यू नोएडा में भी सेक्टर 13 नहीं बसाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने न्यू नोएडा के लिए प्रशासनिक डिवीजन तय करते समय 'वर्क सर्कल नंबर 13' को शामिल न करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिलों के करीब 80 गांवों की जमीन पर बसने जा रहे न्यू नोएडा को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR) के नाम से भी जाना जाता है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण नए सेक्टर बनाने और न्यू नोएडा के शहरीकरण का काम तेज करने के लिए तीन नए वर्क सर्कल- 11, 12 और 14 बनाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि न्यू नोएडा में भी 13 नंबर को क्यों छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- हो जाइए तैयार! 20 हजार हेक्टेयर पर बसेगा 'न्यू नोएडा' शहर, जल्द भूमि अधिग्रहण नोएडा प्राधिकरण के ...