नोएडा, अक्टूबर 28 -- नए नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होने से पहले ही लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जमीन लेने के लिए पहली बार खदेड़ा मिल्क गांव में आयोजित चौपाल में लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। चौपाल समाप्त होने तक किसी भी किसान ने जमीन देने के लिए लिखित सहमति नहीं दी। ऐसे में अधिकारियों को लोगों के विरोध के बीच वापस लौटना पड़ा। किसानों ने ऐलान किया है कि आगामी रविवार को गांव में महापंचायत कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।प्राधिकरण के अफसरों ने किसानों को बताए फायदे नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी हर्षिता तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी सोमवार को खदेड़ा मिल्क गांव में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों से सहमति लेने पहुंचे थे। यहां आयोजित चौपाल में अधिकारियों ने किसानों को नए नोएडा में होने वाले संभावित विकास ...