नई दिल्ली, जनवरी 4 -- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बेहिसाब नई फिल्में और वेब सीरीज आती रहती हैं, लेकिन सालों में एक बार ऐसा होता है, जब कोई ऐसी वेब सीरीज आती है जिसकी वजह से नेटफ्लिक्स को करोड़ों की लागत के बावजूद मोटा मुनाफा होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की सबसे कामयाब वेब सीरीज में से एक 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के बारे में। भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही वेब सीरीज ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में 10वीं, 9वीं, 7वीं और पहली पोजिशन 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के अलग-अलग सीजन्स के पास है।टॉप 10 की लिस्ट में शो का जलवा यानि टॉप 10 की लिस्ट में चार पोजिशन तो यही वेब सीरीज कब्जा किए बैठी है। पिछले दिनों इसका चौथा सीजन रिलीज किया गया और बावजूद इसके कि इससे मेकर्स को सीधा फायदा नहीं हुआ, लेकिन फिर भी मेकर्स मालामाल हो गए। नेटफ्लिक्स...